HomeUttarakhandBageshwarकपकोट: 07 करोड़ से सुधरेगी चीराबगड़—पोथिंग मोटरमार्ग की हालत

कपकोट: 07 करोड़ से सुधरेगी चीराबगड़—पोथिंग मोटरमार्ग की हालत

ADVERTISEMENTS

✍️ विधायक सुरेश गड़िया ने सुधारीकरण/डामरीकरण के लिए किया भूमि पूजन

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट: कपकोट विधानसभा के चीराबगड़-पोथिंग मार्ग की हालत जल्द ही 07 करोड़ रुपये से सुधरेगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने इसके सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।

गुरुवार को पोथिंग गांव में आयोजित कार्यक्रम में गड़िया ने कहा कि पीएमजीएवाई योजना के अंतर्गत चीराबगड से पोथिंग तक 6.5 किमी सड़क में सात करोड़, 68 लाख, 46 हजार से सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य होगा। जल्द ही सम्पूर्ण मोटर मार्ग को गड्डामुक्त, डामरीकरण, सुधारीकरण का कार्य पूर्ण कर मोटर मार्ग को यातायात व्यवस्था हेतु पूर्ण रूप ठीक किया जाएगा। सशक्त कपकोट, समृद्ध कपकोट के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, मंडल अध्यक्ष भुवन गड़िया,ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, मनोहर राम, क्षेत्र पंचायत पोथिंग भूपेश गड़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, चंद्र सिंह कपकोटी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments