HomeBreaking Newsहल्द्वानी : समारोह से लापता हुआ था बालक, नदी किनारे मिली लाश

हल्द्वानी : समारोह से लापता हुआ था बालक, नदी किनारे मिली लाश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर हल्द्वानी

एक समारोह से रविवार को लापता हुए बालक की लाश यहां दाबका नदी के किनारे मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। यह बालक चांदपुर के एक विद्यालय में कक्षा 09 का छात्र था।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को चांदपुर, मायारापुर, कोटाबाग निवासी मदन पटवाल उम्र करीब 15 साल पुत्र दयाल सिंह पटवाल रविवार को एक संस्था के शुभारम्भ समारोह में गया था। तब से उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। दोपहर से वह लापता हो गया था। जिसके बाद उसके पिता दयाल सिंह सोमवार की शाम को दिल्ली से कोटाबाग पहुंचे। जहां उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे। किंतु कुछ समय बाद ही देर शाम मदन का शव बरामद हो गया। बताया जा रहा है कि मदन पांच बहनों में सबसे छोटा व इकलौता भाई था। वह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में कक्षा नौ का छात्र था।

इधर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया की छात्र की मौत सम्भवत: पानी में डूबने से हुई है। हो सकता है नदी में नहाते वक्त यह हादसा हो गया हो। इधर घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments