HomeUttarakhandDehradunदिल्ली से मसूरी आ रही बस हादसे की शिकार, कमानी टूटने से...

दिल्ली से मसूरी आ रही बस हादसे की शिकार, कमानी टूटने से रोड पर पलटी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून | दिल्ली से मसूरी आ रही बस पानी वाला बैंड के पास कमानी टूटने के कारण रोड पर पलट गई। सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बालूगंज थाने से पर्याप्त पुलिस बल आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर देखा तो एक बस रोड पर पलटी हुई थी। जिसमें कुल 27 लोग सवार थे।

जानकारी मिली बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी। जैसे ही उक्त बस शुक्रवार सुबह 6:50 के लगभग पानी वाला बैंड के पास पहुंची तभी अचानक कामनी टूटने के कारण अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। बस पलटने के कारण बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसको 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

शेष सभी लोग सुरक्षित हैं, जिनको प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस रोड से किनारे की तरफ है। सुरक्षा की दृष्टि से बस की दोनों तरफ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात दोनों तरफ सुचारू रूप से चल रहा है। बस को चालक जसरेज पुत्र शमशाद निवासी विजय पार्क गली नंबर 15 ए मौजपुर दिल्ली चला रहा था। जिसकी उम्र 25 वर्ष है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments