HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज ब्रेकिंग : पत्रकार पर हमले से उबाल, एनयूजेआई ने दिया धरना,...

सितारगंज ब्रेकिंग : पत्रकार पर हमले से उबाल, एनयूजेआई ने दिया धरना, एसपी सिटी व सीओ को हटाने की उठाई मांग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। रुद्रपुर में पत्रकार पर कवरेज के दौरान हमला करने के मामले में एनयूजेआई ने प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी व प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार के निर्देश में सितारगंज के पत्रकारों ने सितारगंज कोतवाली में भी धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी।

प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने कहा कि रुद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह से पुलिस की मौजूदगी में की गई। वह सिडकुल पुलिस चौकी में दो पक्षों की लड़ाई की जानकारी मिलने के बाद चौकी में कवरेज के सिलसिले में गये थे। इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में भरत शाह पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

भरत शाह और अन्य पत्रकारों ने सिडकुल पुलिस चौकी में तहरीर देने की कोशिश की तो लाठी के बल पर सभी को भगा दिया गया और मुकदमा कायम नहीं किया। भरत को मारपीट के दौरान हाथ और पैर में चोट भी आई है। प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने रुद्रपुर एसपी सिटी और सीओ को हटाने की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज होगा। इस मौके पर अतुल शर्मा, नारायण सिंह रावत, मुजाहिद अली, आशीष पांडेय, रमेश यादव, अंकुर ढल, शेर सिंह, अंकित सिंह, संदीप बिष्ट व अमित रस्तोगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments