HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: मां के जयकारों से गूंजा द्यूली रौतेला, कलश यात्रा, मूर्ति...

अल्मोड़ा न्यूज: मां के जयकारों से गूंजा द्यूली रौतेला, कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना और भजन—कीर्तनों से भक्तिमय बना क्षेत्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लमगड़ा ब्लाक अतर्गत ग्रामसभा द्यूली रौतेला शनिवार को मां के जयकारों से गुंजायमान रहा और पूरा वातावरण मां की भक्ति के आगोश में रहा। यह मौका था गांव में माता रानी के नवनिर्मित भव्य मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना का।
द्यूली रौतेला ग्रामसभा में शारदीय नवरात्र के आज पहले दिन मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम पूर्व से तय था। इसी उपलक्ष्य में पूरे गांव की महिलाओं ने सुबह कलश यात्रा निकाली और मां की जय—जय कार से वातावरण गूंज उठा। पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। इसके बाद नव निर्मित माता रानी के भव्य मंदिर में मूर्तियों को परंपरागत तरीके से मंत्रोचारण के बीच प्राण—प्रतिष्ठा के साथ स्थापित कर दिया गया और विशेष पूजा—अर्चना हुई। मां के भजन—कीर्तन प्रस्तुत हुए। मंदिर में मां भगवती समेत गणेश, ऐड़ज्यू, एवं रामदरबार की मूर्तियां स्थापित हुई हैं। इस मौके पर भव्य भंडारे आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मां के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस उपलक्ष्य में तीन दिन तक विशेष पूजा—अर्चना व भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति ने पूरे क्षेत्र के लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत कर पुण्य कमाने की अपील की है। पूरे कार्यक्रम में प्रेम सिंह रौतेला, केशर सिंह रौतेला, शेर सिंह बिष्ट , पान सिंह रौतेला, भूपाल सिंह रौतेला, शेर सिंह रौतेला, दान सिंह रौतेला, त्रिभुवन बिष्ट, राजन सिंह बिष्ट, पूरन बिष्ट, सुनील रौतेला, ग्राम प्रधान गोविंद रौतेला, पूरन रौतेला, रमेश रौतेला,अमर सिंह रौतेला , महेश सिंह रौतेला, हरेश सिंह रौतेला, अमरनाथ सिंह बिष्ट, खड़क सिंह रौतेला आदि समेत ग्रामीणों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान हुआ।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments