HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: डीडीए के खिलाफ फिर सर्वदलीय संघर्ष समिति मुखर, धरना—प्रदर्शन से...

अल्मोड़ा न्यूज: डीडीए के खिलाफ फिर सर्वदलीय संघर्ष समिति मुखर, धरना—प्रदर्शन से भरी गर्जना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में यहां गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
मालूम हो कि समिति ने कोरोना महामारी के कारण पिछले आठ महीनों से अपना धरना कार्यक्रम स्थगित रखा है। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि समिति को विश्वास था कि सरकार जनहित में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर देगी, परन्तु लंबा वक्त बीतने के बावजूद प्रदेश सरकार ने प्राधिकरण जैसे गम्भीर मुद्दे पर कोई कार्यवाही नहीं की। अब समिति को दुबारा आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि नवम्बर 2017 में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्र में जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण को लागू कर दिया था। जिसका सर्वदलीय संघर्ष समिति ने लगातार धरना, प्रदर्शन, जूलूस एवं ज्ञापन के माध्यम से विरोध किया है, किंतु सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि इस जनविरोधी प्राधिकरण के कारण जनता आज बेहद परेशान है और जनता को अपने भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोडा़ शहर में प्राधिकरण लागू करना तर्कसंगत नहीं है। इसलिए प्राधिकरण को हर हाल में समाप्त किया जाना चाहिए। धरने की अध्यक्षता कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला एवं संचालन कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पान्डेय ने किया। धरने में समिति के चन्द्रमणि भट्ट, सभासद सचिन आर्या, आनन्द सिंह बगडवाल, सभासद हेम तिवारी, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, अख्तर हुसैन, प्रताप सत्याल, चन्द्रकांत जोशी, पीएस बोरा, राजू गिरी, सुनीता पान्डेय, महेश लाल वर्मा, भारतरत्न पान्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments