HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: सरकार जागे और जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करे, सर्वदलीय...

अल्मोड़ा न्यूज: सरकार जागे और जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करे, सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विगत तीन वर्षों से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर लगातार संघर्षरत सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क में धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रदेश सरकार से मांग की कि जनहित में बिना समय गवाए जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करे।
इस मौके पर हुई बैठक में समिति के सचिव एवं वरिष्ठ कांंग्रेसी नेता हर्ष कनवाल ने कहा कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू होने से समूचे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को अपने भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि यह पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति के विपरीत है। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि स्थानीय लोग संघर्ष समिति के बैनर तले विगत तीन वर्षों से इस जनविरोधी काले कानून को वापस लेने की मांग सरकार से कर रहें हैं, किंतु सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही। श्री कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपनी तुगलकी नीति से बाज आना चाहिए तथा कैबिनेट में लाकर इस जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पर्वतीय क्षेत्रों से पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां एक और इस विकास प्राधिकरण से भवन निर्माण में काफी कमी आयी है, वही दूसरी ओर भवन निर्माण सम्बन्धी रोजगार करने वाले लोगों के रोजगार पर विपरीत असर पड़ा है। उन्होंने पुरजोर मांग की कि अब सरकार को बिना देर किए इस काले कानून को समाप्त कर जनता को राहत देनी चाहिए। धरने की अध्यक्षता महेश चन्द्र आर्या तथा संचालन कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय ने किया। धरने में हर्ष कनवाल, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, अख्तर हुसैन, पूरन चन्द्र तिवारी, ब्रहमानन्द डालाकोटी, महेश चन्द्र आर्या आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments