HomeUttarakhandChamoliटीएसआर कैबिनेट के निर्णय : यूएस नगर की लालपुर, सिरौलीकलां और पौड़ी...

टीएसआर कैबिनेट के निर्णय : यूएस नगर की लालपुर, सिरौलीकलां और पौड़ी की थलीसैंण पंचायत बनी नगर पंचायत

ADVERTISEMENTS

गैरसैंण। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कैबिनेट ने 12 फैसलों पर मुहर लगाई। जिसमें देहरादून में देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी के विधेयक के साथ उधम सिंह नगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी के विधेयक को भी मुहर लगी। इसके अलावा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम 2021 में संशोधन को मंजूरी मिली है। किच्छा के नजदीक लालपुर और उधमसिंह नगर की सिरौलीकला और पौड़ी की थलीसैंण ग्राम पंचायत अब नगर पंचायत बना दी गई हैं।

बैठक में उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया। उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया। हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी।

श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन हेतु पंदों के सृजन को मंजूरी। उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्ड में नामांकित सदस्यों की अर्हता निर्धारण हेतु नियमावली प्रख्यापित की गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments