जम्मू-कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में सोमवार को संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। दरअसल गंगू इलाके के पास सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला, एक जवान घायल
RELATED ARTICLES

