HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त, एसडीएम प्रशासक नियुक्त

बागेश्वर: क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त, एसडीएम प्रशासक नियुक्त

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब उपजिलाधिकारी प्रशासक होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि बागेश्वर, गरुड़ व कपकोट में संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बताया कि 29 नवंबर को क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया है। कार्यकाल ग्रहण करने की तिथि से छह माह, अथवा नई क्षेत्र पंचायतों के गठन तक प्रशासक के रूप में उपजिलाधिकारियों को नियुक्त करने के आदेश जारी किए है। आदेश में शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र पंचायतों के सामान्य रूटीन कार्यों के संपादन व निर्वहन के लिए क्षेत्र पंचायत बागेश्वर के लिए एसडीएम मोनिका, गरुड़ के लिए जितेंद्र वर्मा तथा क्षेत्र पंचायत कपकोट के लिए एसडीएम अनुराग आर्या को जिम्मेदारी दी गई है। नामित सभी प्रशासक नियत तिथि को संबंधित क्षेत्र पंचायत का कार्यभार अनिवार्य रूप से ग्रहण करेंगें। नितिगत निर्णय नहीं लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments