HomeBreaking Newsनालागढ़ ब्रेकिंग : देखें वीडियो, आसमानी बिजली गिरने से मन्दिर क्षतिग्रस्त,पर...

नालागढ़ ब्रेकिंग : देखें वीडियो, आसमानी बिजली गिरने से मन्दिर क्षतिग्रस्त,पर शिवलिंग सुरक्षित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नालागढ़। उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र की बवासनी पंचायत के कोठा कनोन गांव में स्थापित शिव मन्दिर में आज आए तेज आंधी तूफान में आसमानी बिजली गिरने से मन्दिर के गुम्बद व दीवारों को नुकसान पंहुचा है। बिजली गिरने से बिजली की फिटिंग सहित दीवारों में दरारें आ गई है। वहीं खिड़कियां दरवाजे भी उखड़ गए हैं,जबकि मन्दिर का गुम्बद कई जगह से टूट गया है। ग्रामीणों के मुताबिक जोर का धमाका हुआ और जब उन्होंने बाहर जाकर देखा कि मन्दिर के चारों ओर धुआं ही धुआं फैला हुआ है और इसके बाद वह भीतर गए तो उन्हें नुकसान का पता चला। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर के पुजारी को दी। उन्होंने बताया मंदिर में स्थापित शिवलिंग पूरी तरह से सुरक्षित है। पुजारी पण्डित दीन दयाल शर्मा ने बताया सूचना मिलते ही वह तुरंत मन्दिर पहुंचे और बिजली गिरने से मन्दिर को बहुत नुकसान पंहुचा है।

देखें वीडियो

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments