HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : मां से बोला अख़बार बांटने जा रहा हूं और...

ब्रेकिंग न्यूज : मां से बोला अख़बार बांटने जा रहा हूं और फांसी के फंदे पर झूल गया किशोर, हल्दूचौड़ में हाईस्कूल छात्र ने किया सुसाइड

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

हल्दूचौड़। यहां एक हाईस्कूल के छात्र व समाचार पत्र अभिकर्ता ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास से काई सुसाइड नोट बरामद नही होने से आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवालिक पुरम आवासीय कालोनी में रहने वाले विशाल आयु 15 साल पुत्र मुरारी कक्षा दस में पढ़ता है तथा अखबार बांटने का कार्य करता था। उसके पिता किसी कार्यवश लखनऊ गये हुए थे। शुक्रवार की रात उसने अपनी मां से रस्सी मांगी, लेकिन मां ने घर पर रस्सी नही होने की बात कहकर उसे मना कर दिया। आज शनिवार की सुबह 5 बजे वह अपनी मां से बोला कि वह 6 बजे अखबार बांटने जायेगा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

छह बजे उसकी मां ने देखा कि विशाल के कमरे के बाहर टिन शेड के एंगिल में उसका बेटा रस्से के सहारे लटका हुआ दिखा। मां द्वारा हल्ला मचाने पर तमाम पड़ोसी जमा हो गये, लेकिन तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ प्रमोद शाह ने कहा कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मां के अनुसार आत्महत्या से पूर्व उसने मां के कमरे के बाहर भी कुंडी लगा दी थी, लेकिन उसने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोल लिया था। परिजनों के मुताबिक विशाल एक खुशमिजाज लड़का था, वह आत्महत्या कर लेगा, ऐसा किसी ने सोचा भी नही था।

अन्य खबरें

बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री की दौड़ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का नाम सबसे आगे, कभी भी बदल सकता है राजनैतिक समीकरण, आज शाम तक हो जायेगा फैसला

“न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज”- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, आज की विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

रानीखेत : पैत्रक गांव सरना पहुंचा शहीद बृजेश सिंह रौतेला का पार्थिव शरीर, खेराड़ेश्वर महादेव में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि, सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई

ब्रेकिंग न्यूज : मां से बोला अख़बार बांटने जा रहा हूं और फांसी के फंदे पर झूल गया किशोर, हल्दूचौड़ में हाईस्कूल छात्र ने किया सुसाइड

उत्तराखंड बड़ी खबर : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा इस्तीफा

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

यात्रियों को सुविधा : काठगोदाम से कानपुर के लिए चलने जा रही ये विशेष ट्रेन

अल्मोड़ा : आपस में भिड़े आप और एनएसयूआई नेता, जमकर चले लात—घूंसे, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments