HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एक दूसरे से शादी के लिये 3 लड़कियाँं घर...

ब्रेकिंग न्यूज : एक दूसरे से शादी के लिये 3 लड़कियाँं घर से हुई फरार, गाज़ियाबाद में मिलीं , फ़िर क्या हुआ पढें यह खबर

ADVERTISEMENTS

कानपुर । यूपी के इस महानगर में अजीब प्रेम कहानी सामने आयी है। यहां दो नहीं एक दूसरे के प्यार में पागल 3 लड़कियां अपने अपने घरों से भाग निकलीं। मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। तीनों लड़कियों को चकेरी पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद किया है। इनमे से एक लड़की तो अपने परिजनों के साथ लौट गई लेकिन दो अभी भी विवाह की जिद पे अडीं हैं। इन दोनों लड़कियों का कहना है कि वह एक दूसरे के साथ ही रहेंगी।
दो लड़कियाँ चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। जबकि एक लखनऊ की रहने वाली है। 20 साल की ये लड़कियां 2 सितंबर को अपने घरों से फरार हुईं थीं। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन गाजियाबाद में मिली।
पुलिस ने वहां से एक साथ रह रही तीनों लड़कियों को बरामद किया, जिनको लेकर पुलिस चकेरी थाने आ गई।
इनमें से एक लड़की, परिजनों के मनाने पर उनके साथ घर चली गई। जबकि दो लड़कियां साथ रहने पर अड़ी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments