HomeUttarakhandAlmoraAlmora Special: पुलिस लाइन में तीज महोत्सव रहा आकर्षण का केंद्र, दीपा...

Almora Special: पुलिस लाइन में तीज महोत्सव रहा आकर्षण का केंद्र, दीपा चुनी गई सावन सुंदरी, प्रतियोगिताओं में रेनू, यमुना व जमुना अव्वल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
UPWWA की प्रदेश अध्यक्ष डा. अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से UPWWA की जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट के निर्देशन में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित हुआ। UPWWA के नोडल अधिकारी जितेंद्र पाठक के पर्यवेक्षण में आयोजित इस महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समारोह में दीपा दानू सावन सुंदरी चुनी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल ने किया। समारोह के तहत इस कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता, मेहन्दी प्रतियोगिता, पहाड़ी व्यजंन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। समारोह के अंत में इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव में बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के लिए झूले की व्यवस्था भी की गयी थी। जिसमें झूलते हुए महिलाओं व बच्चों ने लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम संचालन उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी एवं सरिता पाठक ने संयुक्त रूप से किया।
ये प्रतिभागी रहे अव्वल

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मेहन्दी प्रतियोगिता में रेनू अधिकारी प्रथम, काजल अधिकारी द्वितीय व प्रेमा आर्या तृतीय रही जबकि कुमाऊंनी व्यजंन प्रतियोगिता यमुना पाल, दीपा दानू व तारा देवी ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुमाऊंनी परिधान प्रतियोगिता में जमुना बोरा प्रथम, दीपा दानू द्वितीय व अंजू पाठक तृतीय रहीं जबकि दीपा दानू सावन सुंदरी चुनी गई।
ये रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रशिक्षु उपाधीक्षक विभव सैनी, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, प्रधान लिपिक पुष्पा भट्ट, पीआरओ हेमा ऐठानी, महिला कांस्टेबिल प्रेमा आर्या, जमुना दरियाल सहित कई महिला पुलिस कर्मी व पुलिस परिवारों की महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments