Breaking NewsDehradunUttarakhand
Uttarakhand Breaking: जैसे ही सीएम अल्मोड़ा को रवाना हुए, तो हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, कार्यक्रम में विलंब

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित अल्मोड़ा कार्यक्रम में विलंब हो गया है। इसकी वजह उनके हेलीकाप्टर में तकनीकी दिक्कत आ जाना है।
प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री को देहरादून से सुबह साढ़े दस बजे अल्मोड़ा के लिए रवाना होना था और उनका पूर्वाह्न 11:30 बजे सिमकनी मैदान अल्मोड़ा पहुंचने का कार्यक्रम था। जहां उन्होंने जन आशीर्वाद रैली में भाग लेना है।
उक्त कार्यक्रमानुसार आज सुबह जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा को रवाना हो रहे थे और देहरादून से उनके जैसे ही उनके विमान ने उड़ान भरी। तो उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई। जिससे उन्हें लौटना है। डीआइजी कुमाऊं नीलेश भरणे के अनुसार अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।