NainitalUttarakhand

हल्द्वानी : दीवाली से पहले 500 जरूरतमंदों के घरों को रोशन करेगी टीम थालसेवा

हल्द्वानी। टीम थालसेवा (लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन, रजि) ने इस बार दीवाली पर शहरवासियों से पटाखों के प्रदूषण से दूर रहकर करीब पांच सौ गरीबों की झोपड़ियों में सोलर लालटेन लगाने का अभियान “रोशनी सेवा” शुरू किया है। टीम थालसेवा ने 23 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक इस अभियान को पूरा करना है। संस्था के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि जरूरतमंदों की झोपड़ियों का पहले सर्वे करवाया जाता है फिर उनके घरों में जाकर सोलर लालटेन लगा दी जाती है, उन्होंने बताया “रोशनी सेवा” के इस अभियान को शहरवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारा उद्देश्य यही है कि लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करके उन्हें सामाजिक दायित्वों और सेवा कार्यो से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि अभी उनकी टीम के छह सदस्य जरूरतमन्दों के घरों का सर्वे करने में लगे है। साथ ही उनके इस रोशनी सेवा मुहीम में न सिर्फ शहरवासी बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी अपना योगदान दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती