HomeUttarakhandAlmoraनैनीताल : यहां गांव—गांव दहशत मचा रहे तेंदुए को तलाश रही टीम

नैनीताल : यहां गांव—गांव दहशत मचा रहे तेंदुए को तलाश रही टीम

ADVERTISEMENTS

📌 पालतू मवेशियों पर लगातार हमले, एक्शन मोड में वन महकमा

👉 वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चल रही गश्त

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। लंबे समय से क्षेत्र में बढ़ती तेंदुए की आवाजाही और लगातार पालतू मवेशियों पर हो रहे हमलों के बाद वन विभाग अब एक्शन मोड में आ गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम ने वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में प्रभावित इलाकों में सघन गश्त शुरू कर दी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि सिरसा, नैनीपुल, खीनापानी और चौनीखेत में आए दिन तेंदुए द्वारा गाय, बकरी व अन्य पालतू जानवरों पर हमला किया जा रहा है। जिससे जहां पशु पालकों को आर्थिक क्षति पहुंच रही है, वहीं क्षेत्र में जबरदस्त दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने मवेशियों को लेकर खासे चिंतित हैं।

मामले को लेकर सीएनई ने कई बार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए। जिसके बाद अब वन विभाग ने मवेशीखोर गुलदार की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में वन दरोगा संजय कुमार टम्टा, वन आरक्षी विपिन बिष्ट और वाचर दीवान दो—तीन रोज से गश्त पर हैं।

ज्ञात रहे कि वन विभाग की टीम यदि आतंक मचा रहे मवेशीखोर तेंदुए को ट्रेस कर लेती है तो इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी जायेगी। जिसके बाद ​अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज अथवा पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू करने की कार्रवाई भी आदेश मिलने पर अमल में लाई जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments