HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के खिलाफ ​गुरुजनों ने बुलंद की आवाज

बागेश्वर: प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के खिलाफ ​गुरुजनों ने बुलंद की आवाज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ विरोध में शिक्षक संगठन का सीईओ दफ्तर पर धरना—प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के विरोध मे जिलेभर के शिक्षकों ने आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा की प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती कर सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोपाल पंत ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण वर्षों से सेवा कर रहे शिक्षकों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उनकी पदोन्नति का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिसका समस्त शिक्षक समाज विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पूरा भरोसा है कि सरकार उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में होने वाली परीक्षा को रद्द करेगी। अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षक संगठन के जिला मंत्री गोपाल मेहता ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि 35 सालों से शिक्षक एक ही पद पर काम कर रहे हैं। उन्हें पदोन्नति से वंचित रखा जा रहा है। पूर्व मंडलीय अध्यक्ष विजय गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों को सरकार आंदोलन करने को विवश कर रही है। जबकि प्रदेश भर के शिक्षक सीधी भर्ती का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान आलोक पांडेय, मोहन जोशी, राजेश कुमार, हरीश फर्स्वाण,अशोक माजिला, डॉ हरीश दफौटी, पिंकी पांडेय, अक्षय नेगी भरत नेगी, लक्षणम सिंह महर, हरीश भट्ट, कपिल पांडेय, हिमानी जोशी, राजेश्वरी कार्की, बबीता बिष्ट, डॉ प्रतिभा जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments