HomeUttarakhandAlmoraAlmora: मंगलदीप विद्या मन्दिर खत्याड़ी के शिक्षक—शिक्षिकाएं सम्मानित

Almora: मंगलदीप विद्या मन्दिर खत्याड़ी के शिक्षक—शिक्षिकाएं सम्मानित

ADVERTISEMENTS

— इस बार धूमधाम से मनाया गया 24वां वार्षिकोत्सव
— असाधारण सेवाभाव देख प्रभावित हुए विधायक तिवारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मूकबधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों के शैक्षिक उत्थान की सेवा में जुटे जिले के एकमात्र विद्यालय ‘मंगलदीप विद्या मंदिर खत्याड़ी’ का 24वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मूकबधिर व दृष्टिबाधित बच्चों के प्रति शिक्षकों व कर्मचारियों के सेवाभाव की मुक्त कंठ से प्रंशसा की और अपनी ओर से इस सेवा के लिए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

मूकबधिर एंव दृष्टिबाधित बच्चों के शैक्षिक विकास में जुटा अल्मोड़ा जनपद का एकमात्र स्कूल मंगलदीप विद्या मन्दिर, खत्याडी़ के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में विधायक मनोज तिवारी ने मंगलदीप विद्या मन्दिर के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के मूकबधिर एंव दृष्टिबाधित बच्चों के प्रति समर्पित रहने की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे असाधारण सेवाभाव बताते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर अपनी ओर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के नये भवन के लिए विद्युतीकरण के लिए विधायक निधि से कार्य कराने की घोषणा की और विद्यालय को राजकीय वार्षिक अनुदान दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के वार्ता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय की अध्यक्ष मनोरमा जोशी द्वारा दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर बच्चों के कौशल विकास के लिए उठाए गये कदमों की प्रंशसा की। उन्होंने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की अध्यक्ष मनोरमा जोशी एवं संचालन डा. लीना चौहान ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य भारती पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि एंव अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक सदस्य एंव अल्मोड़ा इंटर कालेज के प्रबन्धक सुशील कुमार जोशी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश चन्द्र जोशी, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, न्याय पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष कुन्दन सिंह नेगी, जिला कांग्रेस महामंत्री देव सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव बीएस मनकोटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पन्त, डा. विद्या कर्नाटक, कर्नल पाण्डेय सहित अभिभावक व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments