HomeUttarakhandBageshwarकपकोट: शिक्षक नेता रहे बलवंत सिंह कर्म्याल का निधन, श्रद्धांजलि

कपकोट: शिक्षक नेता रहे बलवंत सिंह कर्म्याल का निधन, श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट: पूर्व ब्लॉक समन्वयक एवं शिक्षक नेता रहे बलवंत सिंह कर्म्याल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। कपकोट बाजार निवासी कर्म्याल ने मंगलवार देर रात दम तोड़ा। वह 73 वर्ष के थे।

स्व. बलवंत सिंह कर्मियाल शिक्षक संघ के कई पदों में भी रहे। उनका बड़ा बेटा दीपक सिंह नेवी में अधिकारी, जबकि मनोज सिंह इंजीनियर है। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सभासद तनुज तिरूवा, पूर्व ग्राम प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, विक्रम सिंह, हरीश ऐठानी आदि ने गहरा दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments