HomeUttarakhandBageshwarमानक से अधिक सवारी बैठाना टैक्सी चालक को पड़ गया भारी

मानक से अधिक सवारी बैठाना टैक्सी चालक को पड़ गया भारी

ADVERTISEMENTS

वाहन सीज, डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मानक से अधिक सवारी बैठाना एक टैक्सी चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वाहन सीज कर डीएल निरस्त करने की संस्तुति एआरटीओ कार्यालय को भेजी है। जिले में नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

वाहन सीज, डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई
वाहन सीज, डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। अराजक तत्वों/मनचलों पर लगाम लगाने व यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 70 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्यवाही की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

एसआई जीवन सामन्त थाना कपकोट द्वारा शामा बैंड के पास दौराने वाहन चेकिंग के वाहन संख्या यूके- 02- टीए-2671 को क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर वाहन को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उक्त वाहन में सवार यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में बैठाकर उनके गंतव्य को भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments