HomeBreaking Newsखैरना : शराब के नशे में धुत मिला टैक्सी ड्राइवर, पुलिस ने...

खैरना : शराब के नशे में धुत मिला टैक्सी ड्राइवर, पुलिस ने सिखाया सबक

ADVERTISEMENTS

खैरना/गरमपानी। पर्वतीय सड़क मार्गों पर लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होना आम बात हो चुकी है। वहीं कई टैक्सी चालक शराब के नशे में वाहन चला अपनी तथा यात्रियों की जान जोखिम में डाल देते हैं। खैरना पुलिस औचक निरीक्षण में एक टैक्सी चालक को शराब के नशे में पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया है।

सीज किया गया वाहन
सीज किया गया वाहन

बेरेनागर से हल्द्वानी जा रहा था यह शराबी टैक्सी चालक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल के आदेश पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। गत दिवस खैरना में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वाहन संख्या यूके 04 टीबी 2754 को संदेह पर रोका गया। चेकिंग में चालक हरीश चंद्र भट्ट पुत्र धर्मानंद भट्ट निवासी ग्राम खताली थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र 42 वर्ष शराब के नशे में पाया गया। जो कि बेरीनाग से सवारी लेकर हल्द्वानी जा रहा था।

पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

चालक के शराब के नशे पर पाये जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डालने का दोषी पाया गया। जिस पर उसे धारा 184/185/ 202 एमबी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। खैरना चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

वाहन चेकिंग के दौरान शराबी वाहन चालक को सबक सिखाया गया। इस दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार व कांस्टेबल राजेंद्र सती शामिल रहे।

नैनीताल : रेड अलर्ट के चलते अधिकारियों को फोन ऑन रखने के निर्देश

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments