HomeBreaking Newsसंवेदनशील पुलिसिंग: वरिष्ठ नागरिक की मदद को आगे आई तल्लीताल पुलिस

संवेदनशील पुलिसिंग: वरिष्ठ नागरिक की मदद को आगे आई तल्लीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS

79 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला को पहुंचाया अस्पताल

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

नैनीताल पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र में 79 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाकर संवेदनशीलता और मानव सेवा का उदाहरण पेश किया किया।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिकों की मदद और सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में तल्लीताल पुलिस ने समय रहते 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुँचाकर संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय दिया।

घटना का विवरण

फॉरेस्ट लॉज, तल्लीताल निवासी सैची जोशी (79 वर्ष) अचानक गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गईं। उनके पुत्र ने पुलिस को सूचित किया कि पारिवारिक परिस्थिति और पिता की स्पाइनल बीमारी के कारण वे स्वयं मदद करने में सक्षम नहीं हैं और आस-पड़ोस में भी कोई सहारा नहीं है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा और क्षेत्राधिकारी नैनीताल सुमित पाण्डे के निर्देश पर थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल ने टीम भेजी। उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय और कांस्टेबल राजकुमार ने मौके पर पहुँचकर 108 एम्बुलेंस बुलवाई और स्टेचर की मदद से बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बी.डी. पांडे चिकित्सालय, मल्लीताल पहुंचाया।

अधिकारियों ने कही यह बात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा,

“वरिष्ठ नागरिक हमारी प्राथमिकता हैं। पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है और हर संभव सहयोग किया जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

मानव सेवा में भी अग्रणी उत्तराखंड पुलिस

यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि उत्तराखंड पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और वरिष्ठ नागरिकों की मदद में भी हमेशा आगे रहती है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments