HomeUttarakhandNainitalकैंची धाम क्षेत्र की पवित्रता व स्वच्छता का लीजिए दृढ़ संकल्प :...

कैंची धाम क्षेत्र की पवित्रता व स्वच्छता का लीजिए दृढ़ संकल्प : पालिकाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

✒️ पालिका व प्रशासन की टीम ने चलाया अभियान

भवाली। यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर प्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में भवाली नगर पालिका व प्रशासन की टीम द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाकर आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

गत दिवस भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में सड़क के किनारे से कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। साथ ही कोश्या कुटोली तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने दुकानों के पास कूड़ा डालने वाले पांच लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस अवसर पर नगर पालिका भवाली व प्रशासन की टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने तमाम व्यापारियों से कूड़ा नगर पालिका या जिला पंचायत की गाड़ी में डालने का आग्रह किया। क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने तथा पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने को भी कहा गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही शिप्रा नदी में भी व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और नगर पालिका भवाली द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान चलाती रहेगी। ताकि कैंची क्षेत्र स्वच्छ बना रहे। इस मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा, ईओ संजय कुमार, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी, राजेश कुमार, नीरज बिष्ट, दीपक भंडारी आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तराखंड की IPS रचिता जुयाल की लव स्टोरी | Rachita Juyal Love Story
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments