HomeUttarakhandAlmoraजरा संभल कर : आफत का सबब बनी बारिश, यहां पहाड़ से...

जरा संभल कर : आफत का सबब बनी बारिश, यहां पहाड़ से गिर रहा मलबा

ADVERTISEMENTS

Almora Haldwani NH/अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

विगत रोज से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राज मार्ग (Almora-Haldwani National Highway) में अनेक स्थानों पर पहाड़ से मलबा गिर रहा है, वहीं बरसाती पानी के बहाव में कई जगह सड़क मार्ग दबने लगा है और संभावित दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते कोसी नदी उफान पर है। नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, वहीं गाढ़-गधेरे तेज बहाव के साथ मुख्य सड़क मार्ग पर बहने लगे हैं। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच की यदि बात की जाये तो जगह-जगह सड़क चटखने लगी है, कई स्थानों पर बढ़े गड्ढों में जल भराव हो चुका है और पहाड़ से अनेक स्थानों पर मलबा गिर रहा है। कई जगह तो पहाड़ दरकने से पत्थरों की बरसात भी हो रही है। ज्ञात रहे कि वर्तमान में अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब से खैरना तक जर्जर स्थिति में है। यहां चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते कई बार सामान्य परिस्थिति में भी यातायात रोकना पड़ रहा है। अब बरसात में तो हालात और भी खराब हो चले हैं।

क्षेत्रीय संवाददाता के अनुसार गरमपानी, चौंछली, नैनीपुल, काकडीघाट आदि स्थानों से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां अनेक जगह पहाड़ से पत्थर भी गिरने लगे हैं। अगर बारिश नहीं रूकी तो आपदा के से हालात भी पैदा हो सकते हैं। हालांकि प्रशासन, संबंधित विभाग व निर्माण ऐजेंसी द्वारा संभावित मलबा गिरने वाले स्थानों पर जेसीबी लगाई गई है ताकि दिक्कत आने पर तुरंत मलबा साफ कर यातायात सुचारू कर दिया जाये। इसके बावजूद प्रकृति को कोई जीत नहीं सकता है और भारी बारिश के दौरान यदि कहीं भारी भूस्खलन हुआ तो सड़क जाम भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments