HomeUttarakhandBageshwarदु:खद: ताइक्वांडो खिलाड़ी का निधन, शोक व्यक्त

दु:खद: ताइक्वांडो खिलाड़ी का निधन, शोक व्यक्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट, कपकोट (बागेश्वर)
बीमारी से पीड़ित एवं कपकोट नगर पंचायत वार्ड के निवासी 30 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी मुन्ना तिरुवा पुत्र ललित प्रसाद का असामयिक निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुन्ना ताइक्वांडो के अच्छे खिलाड़ी भी रहे।

मुन्ना ने भारत के अलावा नेपाल के कांठमांडू में भी ताइक्वांडो खेल में हुनर दिखाया। बच्चों को भी प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। मुन्ना के आकस्मिक निधन पर विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सभासद तनुज तिरुवा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रकाश चंद, पूर्व तहसीलदार मोहन राम, पूर्व प्रधानाचार्य किशन राम तिरुवा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments