HomeUttarakhandAlmoraGood News : अल्मोड़ा में खुला टेबल टेनिस का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र

Good News : अल्मोड़ा में खुला टेबल टेनिस का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए टेबल टेनिस प्रशिक्षण केंद्र खोल दिया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने किया। नगर क्षेत्र में टेबल टेनिस का यह पहला प्रशिक्षण केंद्र है।

यहां माल रोड स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के निकट खोले गये टेबल टेनिस प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं व खेल प्रेमियों को जहां प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं खेल गतिविधियों में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही युवा वर्ग टेबल टेनिस खेल के प्रति आकर्षित भी होगा। उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण केंद्र के संयोजक हरेंद्र प्रसाद हैं। युवाओं को प्रोत्साहन देने, खेलों की ओर ध्यान केंद्रित करने और उत्साह बढ़ाने के लिए टेबल टेनिस का प्रशिक्षण केंद्र प्रथम बार अल्मोड़ा में खोला गया है। उद्घाटन अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्यक्ष तारु जोशी, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्मल रावत, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहन देवली, सुनील सिंह कठायत, एडवोकेट कमलेश कुमार, भूपेंद्र भोज, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments