HomeUttarakhandAlmoraशारदा पब्लिक स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता, बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

शारदा पब्लिक स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता, बच्चों में दिखा गजब का उत्साह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथी पूर्व नगर पालिका सभासद हेम तिवारी व प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने संयुक्त रूप से किया। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 30 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

यह प्रतियोगिता जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग में हुई। इस रोमांचकारी प्रतियोगिता में 30 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर प्रतिभाग किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगिता में तैराकी की सभी कलाओं एवं मध्य रूप से ‘ब्रीथिंग व किकींग’ तथा ‘फ्री स्टाइल’ प्रमुख मानी जाती है। बताया गया कि यहां तैराकी प्रशीक्षक रूपाली चौधरी द्वारा विगत 03 महीने से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय का समस्त स्टॉफ भी प्रशिक्षण ले रहा है। इसके अलावा नगर के कई अन्य लोग भी उत्साहित होकर तैराकी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथी पूर्व सभासद हेम तिवारी ने कहा कि तैराकी प्रशिक्षण वर्तमान में आवश्यक बन गया है। इससे जरूरत पड़ने पर न केवल हम अपनी जिन्दगी, बल्कि दूसरे व्यक्ति का भी जीवन बचा सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी एवं प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को आकर्षण पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने अवगत कराया है कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधी विद्यालय में भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। इस अवसर पर अनीता पवार, तनुजा फर्त्याल, गीता पंत, शिवानी बिष्ट एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद था।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments