अल्मोड़ा। स्वर्णकार संघ की यहां हुई शोक सभा में वरिष्ठ व्यापारी नेता सूरज साह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की गई।
शोक सभा में स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि सूरज साह व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे थे। वह एक सशक्त व्यापारी नेता थे। व्यापारी वर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हमेशा तत्पर रहा करते थे। उनका असमय चला जाना व्यापारी वर्ग के लिए एक बड़ी क्षति है।
शोक व्यक्त करने वालों में स्वर्णकार संघ अध्यक्ष दीपक वर्मा के अलावा, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जगदीश वर्मा, अमित वर्मा, अरुण वर्मा, रिंकु वर्मा, कमल वर्मा, टीटू वर्मा, तरुण वर्मा, नवीन वर्मा, अजय वर्मा, नवीन रस्तोगी, हरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।