HomeUncategorizedशादी के महज 01 साल में ही गर्भवती की संदिग्ध मौत, ससुरालियों...

शादी के महज 01 साल में ही गर्भवती की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। महिला का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था तथा वह छह माह के गर्भ से भी थी। मृतका के परिजनों ने पति व अन्य ससुरालजनों पर उसकी दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव निवासी प्रमोद थपलियाल की पत्नी कुसुमलता घर पर मृत मिली। उसके ससुराल वालों ने बताया कि कुसुम ने आत्महत्या कर ली है। वहीं मायके पक्ष के लोगों को जब मामले की सूचना मिली तो उन्होंने बिटिया के ससुरालजनों पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया। इस मामले में मृतका के भाई द्वारिका प्रसाद ने अपने जीजा प्रमोद और उसके परिवार वालों के खिलाफ बहिन व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या के आरोप लगाते हुए धरासू थाने में तहरीर दी है।

मृतका कुसुमलता की फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि मृतका पूर्व से ही एक होनहार छात्रा रही है। उसने इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था और फार्मेसी में डिप्लोमा कर चुकी है। इधर तहसीलदार प्रताप चौहान व धरासू थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार आत्महत्या का यह मामला प्रथम दृष्टया ही संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका के ससुराल वाले पूरी तरह शक के दायरे में हैं। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments