HomeBreaking Newsट्रेनिंग में आई वायु सेना की महिला अफसर संजीवनी शर्मा की संदिग्ध...

ट्रेनिंग में आई वायु सेना की महिला अफसर संजीवनी शर्मा की संदिग्ध मौत

ADVERTISEMENTS
Suspicious death of female flight lieutenant Sanjivani Sharma

CNE DESK/भारतीय वायु सेना में तैनात महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट संजीवनी शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव उनके रूम में बरामद हुआ। पास ही दवा की एक खुली शीशी और हाथ में टेबलेट्स पाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर के सरसावा में वायु सेना के ऑफिसर एनक्लेव (UP Air Force base) में गत दिवस महिला अधिकारी (Flight lieutenant) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह महिला अधिकारी अपने कमरे में मृत पाई गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
A flight lieutenant was found dead in her officer's quarter room.

बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के खुर्जा के सिद्धेश्वर रोड स्थित चमन विहार निवासी 32 साल की संजीवनी शर्मा पुत्री कांती स्वरूप वायु सेना में (Flight lieutenant) के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति रोहित कुमार झा कोलकाता के रहने वाले हैं। उनके पति भी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर हैं और वर्तमान में राजस्थान में तैनात हैं।

वायु सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी 03 रोज पहले सरसावा में एक ट्रेनिंग के लिए पहुंची थीं। सोमवार शाम उसने ट्रेनिंग में भाग लिया और रात को समय अपने रूम में सोने के लिए चली गई।

अगले रोज मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक ट्रेनिंग ग्राउंड नहीं पहुंचीं तो वायु सेना के अधिकारियों ने संजीवनी के कमरे में जाकर देखा। वहां उन्होंने पाया कि महिला अधिकारी संजीवनी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। मौके पर डॉक्टर आए, जिन्होंने संजीवनी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी में मृतका के कमरे से मिर्गी की दवाइयां मिली हैं। जिससे प्रथम दृष्टया यही लगता है कि महिला को मिर्गी के दौरे आते होंगे। सरसावा थाना प्रभारी के अनुसार महिला के नजदीक एक दवाई की शीशी खुली हुई मिली। वहीं मृतका के हाथ में दवा थी।

पुलिस का अनुमान है कि जब महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा तो उसने दवा की शीशी उठाई होगी। यह दवा नाक में डालनी होती है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। वह दवा ले पाती इससे पहले ही संजीवनी की मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा आज परिजनों को सौंप दिया है।

लैंगिक अपराध में आरोपी को 03 साल की कैद

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments