HomeBreaking Newsहल्द्वानी में 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों में मातम

हल्द्वानी में 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों में मातम

ADVERTISEMENTS

कॉलेज से लौटते वक्त खाया था मोमो

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 19 वर्षीय मीनू मौर्या, जो एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और एनसीसी कैडेट थीं, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मीनू मौर्या पुत्री भूपराम मौर्या रोजाना की तरह एनसीसी ट्रेनिंग के लिए गई थी और दोपहर को घर लौटी। इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज पेट दर्द और जलन की शिकायत हुई और उल्टियां शुरू हो गईं।

परिजन पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक रास्ते में मीनू ने बताया था कि एनसीसी से लौटते समय उसने मोमो खाए थे, जिसके बाद से उसे अजीब महसूस होने लगा। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments