HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : दिशा से शुरू हुआ सुशांत केस का ड्रग्स एंगल...

ब्रेकिंग न्यूज : दिशा से शुरू हुआ सुशांत केस का ड्रग्स एंगल दीपिका के बाद दीया मिर्जा तक पहुंचा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल में अब तक बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ चुके हैं। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी एनसीबी की रडार पर हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

मंगलवार को ही ड्रग्स कनेक्शन की जांच के दौरान एनसीबी को 40 साल की एक एक्ट्रेस के बारे में भी पता चला था। कहा जा रहा है कि सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और नम्रता शिरोडकर के बाद अब दीया का नाम भी इस मामले में आ गया है। एनसीबी उन्हें पूछताछ के लिए जल्द बुला सकती है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार ड्रग्स पेडलर्स अनुज केशवानी और अंकुश से पूछताछ के बाद इस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हुआ। दीया की मैनेजर ड्रग्स की खेप उन तक पहुंचाती थी।
मालूम हो कि साल 2019 में दीया के लिए खरीदी गई ड्रग्स की पुख्ता जानकारी और सबूत एनसीबी के हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बकायदा मैनेजर ने ड्रग्स पेडलर्स से एक से दो बार मीटिंग भी की थी। इसलिए आने वाले दिनों में पहले एक्ट्रेस की मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है और इसके बाद इस एक्ट्रेस को भी एनसीबी की पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments