HomeUttarakhandBageshwarCDO के औचक निरीक्षण से हड़कंप, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोका

CDO के औचक निरीक्षण से हड़कंप, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोका

ADVERTISEMENTS

स्वच्छता और अनुशासन पर सख्त निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आरसी. तिवारी ने आज विकास भवन का औचक निरीक्षण कर सरकारी विभागों में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई विभागों में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनकी उपस्थिति अपूर्ण थी। साथ ही, कई कार्यालयों में महत्वपूर्ण अभिलेख और सामग्री अव्यवस्थित पाई गई।

वेतन आहरण पर लगी रोक, मांगा स्पष्टीकरण

CDO तिवारी ने अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, अगले आदेशों तक उनके वेतन आहरण (Salary Withdrawal) पर रोक लगाने का सख्त आदेश भी जारी किया गया है।

निरीक्षण में जिला विकास कार्यालय, समाज कल्याण, वित्त एवं लेखा, ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मछली पालन, डेयरी, ग्रामीण निर्माण विभाग, सहकारिता, उरेड़ा, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, जल संस्थान, सेवायोजन, होम्योपैथिक सहित कई अन्य कार्यालयों के कर्मी ड्यूटी से नदारद थे।

बायोमेट्रिक उपस्थिति और स्वच्छता के निर्देश

CDO ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें और अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यालयों की स्वच्छता, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव और समय पर उपस्थिति शासन की प्राथमिकता है। सभी विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अव्यवस्थित सामग्री को तुरंत व्यवस्थित किया जाए तथा परिसर और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़िए — सिरफिर ने तीन को डंडे मारकर किया घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments