HomeUttarakhandAlmoraसुरमई शाम उस्ताद आफाक हुसैन खान के नाम….

सुरमई शाम उस्ताद आफाक हुसैन खान के नाम….

ADVERTISEMENTS

खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खान की स्मृति में शास्त्रीय संगीत समारोह

शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रेक्षागृह में लखनऊ के तबला घराने के खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खान साहब की स्मृति में शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

सुरमई शाम उस्ताद आफाक हुसैन खान के नाम
सुरमई शाम उस्ताद आफाक हुसैन खान के नाम

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अल्मोड़ा नगर के वरिष्ठ संगीत विद्वान गिरीश चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र पांडे (वैद्य), अमरनाथ भट्ट और नवीन बिष्ट को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।

जिसका संगीत निर्देशन जीवन चंद आर्य, तबला संगत श्रीमती ऋतु जोशी और प्रमोद कुमार का था। फिर गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत से लखनऊ घराने के तबला वादक पंकज कुमार चौधरी के शिष्य राजेंद्र सिंह नयाल और सुनील कुमार के शिष्यों द्वारा तबला वादन प्रस्तुत किया गया।

तबला वादन जितेंद्र कुमार, रुपेश कुमार, राजकुमार और गोकुल मंडोला ने किया। हारमोनियम पर नेहा मुनगली ने संगत की। तत्पश्चात वृंदावन से आई विदुषी आस्था गोस्वामी का गायन आरंभ हुआ। उन्होंने राग मियांमल्हार से अपने कार्यक्रम का आरंभ किया।

राग हंसध्वनि और अंत में उन्होंने एक झूला प्रस्तुत किया। तबला संगत पंकज कुमार चौधरी और हारमोनियम संगतदिनकर द्विवेदी ने किया। इस कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति दिल्ली से पधारे अजराड़ा घराने के उस्ताद अकरम खान और उनके सुपुत्र जरगाम खान के युगल तबला वादन की रही।

उन्होंने तीनताल प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने अजराड़ा का पेशकार, कायदा, रेला, गत और कुछ लखनऊ घराने खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खान की रचनाएं जैसे रेला, कायदा, गत एवं चक्रदार टुकड़ा इत्यादि।

कार्यक्रम का संचालन गीता जोशी और आदित्य ने किया। कार्यक्रम के आयोजकों में पंकज कुमार चौधरी, रश्मि चौधरी एवं उनके मित्र अशोक कुमार पांडे, राघव पंत, राजेंद्र सिंह नयाल, सुनील कुमार और विशेष रूप से शारदा पब्लिक स्कूल के संस्थापक शेखर लखचौरा और प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता लखचौरा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments