HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: BJP के नए पदाधिकारियों में युवाओं का वर्चस्व देख गदगद कार्यकर्ता

अल्मोड़ा: BJP के नए पदाधिकारियों में युवाओं का वर्चस्व देख गदगद कार्यकर्ता

ADVERTISEMENTS

✒️ जोरदार स्वागत, आतिशबाजी-मिष्ठान वितरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में यहां चौघानपाटा में नगर मंडल के तमाम नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। नए पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ दिए गए। साथ ही फूल माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन हुआ। खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण भी किया।

इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि मंडल की नई कार्यकारिणी में अधिकांश पदाधिकारी युवा हैं। उनके नेतृत्व में नगर मंडल संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नगर मंडल के बूथों में बूथ सशक्तिकरण का अभियान चलाया जाएगा। आने वाले नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नगर में अपना परचम लहराएगी।

नवनियुक्त महामंत्री मनोज जोशी और अर्जुन बिष्ट ने कहा कि मंडल में नवगठित मोर्चों को मजबूती प्रदान की जाएगी। शक्ति केंद्र स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए वृहत अभियान चलाया जाएगा। अन्य पदाधिकारियों ने भी भाजपा संगठन को मजबूत बनाते हुए 2024 फतह की बात कही।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, नरेंद्र बिष्ट और जगत भट्ट, नगर मंत्री मीना नेगी, दिशांत पवार, प्रयाग जोशी, मीडिया प्रभारी, अशोक गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुरुरानी, आईटी प्रभारी धीरज बोरा, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष मुदस्सर, किरण पंत, माया जोशी, पूनम पालीवाल, तारा जीना, उषा शर्मा, अरविंद बिष्ट, गोविंद मटेला, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, मनीष जोशी, ख्याली पांडे, कृष्ण बहादुर सिंह, दर्शन रावत, कमल बिष्ट, अजीत कार्की, मनोज बिष्ट, धर्मवीर आर्य, आशीष कुमार, मुकुल कुमार, जगत तिवारी, अजय वर्मा, तस्लीम अंसारी, संजय बिष्ट, गणेश बिष्ट, पंकज वर्मा, अतुल वर्मा, कमलेश तिवारी, ललित जोशी, सलमान अंसारी, भैरव गोस्वामी, संजय अग्रवाल, अजय वर्मा, आनंद कनवाल, चंदन लाल टम्टा, अभिषेक जोशी, मनन साह, हिमाल शर्मा, आदित्य बिष्ट, ईशान बोरा, भावेश पांडे, युवम बोहरा, पंकज जोशी, सागर भैसोड़ा, भारतेंदु कांडपाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

570 से अधिक ट्रेनें रद्द | Railways Canceled More Than 570 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments