HomeAccidentअयोध्या ब्रेकिंग : गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया निकला, चपेट...

अयोध्या ब्रेकिंग : गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया निकला, चपेट में आई बीकापुर थाना प्रभारी की बोलैरो, दरोगा व दो सिपाही घायल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पीयूष मिश्रा

बीकापुर (अयोध्या)। एक ही दिशा से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से प्रभारी निरीक्षक बीकापुर की बोलैरो क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि गाड़ी में सवार एक दरोगा सहित दो सिपाही घायल हो गए।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी हाइवे पर बीती रात खजुरहट की तरफ से बीकापुर की तरफ आ रही एक गन्ने लदी ट्रैक्टर ट्राली केएम शुगर मिल मोतीनगर मसौधा ले जाते समय एकाएक ट्राली का पिछला पहिया निकल गया, पीछे से आ रही बीकापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक की बोलैरो गाड़ी डांवाडोल होती ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। गाड़ी में सवार दरोगा थीरेंद्र कुमार आजाद व सिपाही शैलेश सिंह व संजय यादव इस घटना में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा थींरेदं कुमार आजाद को गम्भीर चोटें आने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक बीकापुर इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि गस्त से वापस लौटते समय यह सड़क दुर्घटना हुई है। फिलहाल सभी चोटिल उपचार होने के बाद अपने आवास पर पहुंच कर आराम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments