HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: एकाएक स्कूल पहुंच गई डीएम, शिक्षकों में मचा हड़कंप

Bageshwar: एकाएक स्कूल पहुंच गई डीएम, शिक्षकों में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

  • बच्चों से पूछे कई प्रश्न, शिक्षकों को दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलाधिकारी रीना जोशी ने प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के निर्देश दिए। बच्चों से प्रश्न पूछे और उन्हें पढ़ाया। एकाएक डीएम के पहुंचने पर शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

डीएम ने बुधवार प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना और बसेत का निरीक्षण किया। बुड़घुना में 11 बच्चे हैं। जिसमें केवल सात ही उपस्थित थे। एकल शिक्षिका रमा पाठक बच्चों को पढा रही थीं। डीएम ने बच्चों से प्रश्न पूछे। ब्लेकबोर्ड पर लिखे शब्दों को पढ़ाया। गणित, विज्ञान के टिप्स दिए। बच्चों को किताबों में कवर लगाने और लेखन में सुधार करने को कहा। मध्याह्न भोजन देखा। किचन की साफ-सफाई के निर्देश दिए। बसेत में 16 बच्चों में से 15 बच्चे उपस्थित थे। एकल शिक्षिका नीमा आर्या भी बच्चों को पढ़ा रही थी। अतिरिक्त कक्ष में बच्चे बैठे थे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments