HomeAccidentयहां अचानक हाई वोल्टेज से जले बिजली उपकरण, 08 लाख से अधिक...

यहां अचानक हाई वोल्टेज से जले बिजली उपकरण, 08 लाख से अधिक का नुकसान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

कपकोट क्षेत्र में हाई वोल्टेज से कई लोगों के घरों में विद्युत उपकरण जल गए। हाई वोल्टेज से 08 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस शनिवार की सुबह कपकोट क्षेत्र में आई खराबी के कारण सुबह साढ़े आठ बजे हाई वोल्टेज हो गई जिससे कई लोगों के घरों के पंखे, फ्रिज आदि फूंक गए। आग लगने से तिरूवा ट्रेवल्स एवं बाइक स्टोर तथा कुसुम फिल्म स्टूडियो के कई महंगे उपकरण भी फूंक गए। उन्होंने बताया कि हाई वोल्टेज से करीब आठ लाख के करीब का नुकसान हुआ है। इसके अलावा चंपा देवी, मनोज उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, नीमा देवी, दीवान सिंह, हरीश सिंह, गोविंद सिंह, गोपाल राम, बिशन सिंह, चंद्रा गड़िया, माधो सिंह, दरवान सिंह के घर में भी कई बिजली संचालित उपकरण फूंक गए हैं। साथ ही घर में शार्ट सर्किट भी हुआ है। उपभोक्ताओं ने विदयुत विभाग से नुकसान की भरपाई किए जाने की मांग की है।

बागेश्वर ब्रेकिंग : नाले में मिला 02 साल की बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments