HomeUttarakhandAlmoraएसएमसी अध्यक्ष जगदीश बग्वाल का आकस्मिक निधन, विद्यालय परिवार में शोक

एसएमसी अध्यक्ष जगदीश बग्वाल का आकस्मिक निधन, विद्यालय परिवार में शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली के एसएमसी अध्यक्ष जगदीश बग्वाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वह एक दुर्घटना में घायल हो गये थे, जिसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

विद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। जगदीश बग्वाल विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष के साथ ही मिस्त्री का काम करते थे। कुछ दिन पूर्व वह किसी के घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर सीढ़ी का ढोला गिर गया, जिससे वह घायल हो गए।

उसके बाद उन्हें शुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में एडमिट किया गया, जहां आज सुबह उनकी मृत्यु हो गयी। यह खबर सुनकर समस्त एसएमसी व अभिभावकों में शोक की लहर है। प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने बताया कि वह इसी सत्र में पुनः एसएमसी अध्यक्ष चुने गए थे। इससे पूर्व भी वह तीन साल
एसएमसी अध्यक्ष रह चुके हैं। विद्यालय हित में उनका बहुत योगदान रहा। विद्यालय में सर्वाधिक रचनात्मक कार्य उनके सहयोग से संपन्न हुए थे।

शोक व्यक्त करने वाले में प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत के अलावा शिक्षक महेश भट्ट, एसएमसी सदस्य दीपा देवी, मनीषा देवी, किशन राम, पुष्पा देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी व अभिभावक सुंदर राम, महेश राम, गणेश राम, भुवन राम, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष राजन राम आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments