HomeBreaking NewsSuccess Story: पिता चलाते हैं ऑटो रिक्शा, बेटी बनी जज Passed PCS...

Success Story: पिता चलाते हैं ऑटो रिक्शा, बेटी बनी जज Passed PCS (J)

जज बनी शिवानी का बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक

ADVERTISEMENTS

बोली बिटिया, ”जब जज की कुर्सी में बैठूंगी तो पूरी ईमानदारी से काम करूंगी”

Punjab Civil Service Judiciary Result 2023, बेटी बनी जज : यदि मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो काई में लक्ष्य हासिल करना नामु​मकिन नहीं होता। इस उक्ति को पंजाब की बिटिया शिवानी ने चरितार्थ कर दिखलाया है। ढेरों अभाव के बावजूद ​शिवानी ने पंजाब सिविल सेवा (न्यायपालिका) परीक्षा पास की है। अब उनका जज बनने का सपना जल्द पूरा हो जायेगा।

बिटिया ने किया नाम रोशन, Passed PCS (J) Exam

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

बेटी बनी जज : आज तमाम क्षेत्रों में बेटियां बेटों से कहीं कम नहीं हैं। इसकी एक मिसाल पंजाब के कपूरथला में देखने को मिली। यहां मलिन ​ब​स्ति महताब गढ़ की रहने वाली शिवानी को हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। ऐसा हो भी क्यों न, उन्होंने पंजाब सिविल सेवा (न्यायपालिका) परीक्षा पास करके अपने माता—पिता का सीना गर्व से चौढ़ा कर दिया है।

गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है शिवानी

शिवानी बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उसके पिता बलजीत सिंह बिट्टू ऑटो चालक हैं। वे कपूरथला में ऑटो रिक्शा चला आजीविका चलाते हैं। रात—दिन मेहनत कर जो कुछ कमाते हैं अपने घर—परिवार पर खर्च कर दिया करते हैं। उनका बस एक ही सपना रहा था कि उनकी बेटी एक दिन जज बने। ऐसा शिवानी ने आज कर दिखलाया है।

परिवार, बिरादरी का बढ़ाया मान

शिवानी ने Punjab Civil Judicial Service की परीक्षा पास कर अपने परिवार और बिरादरी का गौरव बढ़ाया है। वह इसका श्रेय अपने माता-पिता के अलावा अपने गुरु गुरिंदरपाल सिंह को देती हैं।

गुरु गुरिंदरपाल सिंह ने की बहुत मदद

शिवानी के अनुसार वह गरीब परिवार से है। अतएव कई किस्म की आर्थिक दिक्कतें बचपन से ही देखी हैं। उसकी पंजाब ज्यूडिशियल सर्विस की कोचिंग फ्री करवाने में एक मददगार सामने आए। वह हैं उसके गुरु गुरिंदरपाल सिंह। अगर वह मदद नहीं करते तो वह शायद यह परीक्षा PCS J Exam पास नहीं कर पाती।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता

बकौल शिवानी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए कोई शार्ट कट नहीं है। अगर आपको कुछ पाना है तो मेहनत करनी ही होगी। शिवानी के अनुसार उसने काफी कठिनाईयां देखी हैं। पैसों की कमी क्या होती है वह अच्छी तरह समझती हैं।

शिवानी ने लिया है सत्य की राह पर चलने का संकल्प

Punjab Judicial Service Exam पास कर जज बनने जा रही शिवानी ने सत्य की राह पर चलने का संकल्प भी लिया है। उसने साफ कहा कि वह जब जज की कुर्सी पर बैठेगी तो पूरी ईमानदारी से सच का साथ देगी और गरीबों की भलाई के लिए फैसले लेगी। वह चाहती है कि वह कुछ ऐसा काम करे कि लोगों का भरोसा न्यायपालिका के प्रति बना रहे।

फिलहाल पंजाब ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा पास करने के बाद से उसको तमाम लोगेां की शुभकामनाएं व बधाई मिल रही है। वह इलाके के बच्चों के लिए अब एक प्रेरणास्रोत बन चुकी है।

IAS Interview Questions : दिमाग चकरा जायेगा ऐसे सवालों पर !

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments