HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, जागेश्वर विधानसभा : टिकट कटने से आहत सुभाष पांडे, बगावत...

बिग ब्रेकिंग, जागेश्वर विधानसभा : टिकट कटने से आहत सुभाष पांडे, बगावत की सम्भावना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अब विधानसभा जागेश्वर में भी भाजपा में बगावत के स्वर उभरे हैं। यहां टिकट नहीं मिलने से आहत भाजपा नेता सुभाष पांडे आज अपना निर्दलीय नामांकन करा सकते हैं, जबकि भाजपा के शीर्ष नेतागण उन्हें मनाने के भरकस प्रयास में लगे हुए हैं।

ज्ञात रहे कि विगत विधानसभा चुनाव में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को यहां भाजपा के सुभाष पांडे ने कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन इस बार यहां कांग्रेस के बागी मोहन सिंह माहरा को पार्टी ने टिकट दिया है, जिसके बाद से सुभाष पांडे खासे आहत हैं। 2017 के चुनाव में मात्र 300 मतों के अंतर से सुभाष पांडे ने हार का सामना किया। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि अगर इस बार पार्टी उन्हें मौका देती तो वह विजय का झंडा फहराने में कामयाब होते।

उनका कहना है कि वह पिछले आठ साल से गांव गांव घूम कर भाजपा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी को नई ताकत दी है। पांच साल तक गांव गांव में पार्टी के हित में काम किया। भाजपा द्वारा कराए गए सभी सर्वे में वह अन्य से बहुत आगे थे। वरिष्ठ नेताओं ने अंतिम समय तक टिकट देने का भरोसे दिलाया था। इसके बाद भी उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया।

इधर सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली से दन्या पहुंचे चुनाव प्रभारी अजय शर्मा सुभाष पांडे को मनाने में जुटे हुए हैं। गत दिवस लमगड़ा ब्लाक मुख्यालय में वार्ता का दौर चलता रहा, लेकिन सुभाष पांडे फिलहाल माने नहीं हैं। आज वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। समाचार लिखे जाने तक दन्या के स्वागत होटल में सुभाष पांडे को मनाने के लिए बैठक जारी थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments