HomeUttarakhandAlmoraबड़ी सौगात : रानीखेत में उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

बड़ी सौगात : रानीखेत में उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

रानीखेत में उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय का लोकार्पण मंत्री परिवहन, समाज कल्याण चंदन राम दास द्वारा वर्चुवल माध्यम से किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, सांसद अजय टम्टा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने रिबन काटकर कार्यालय का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस कार्यालय के खुल जाने से रानीखेत के बहुत बड़े क्षेत्र को इसका लाभ मिल सकेगा। इसके लिए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट, रानीखेत, भिकियासैंण, भतरोजखान, सल्ट विधानसभा आदि के सभी वाहनों के फिटनेस, पंजीकरण तथा अन्य कार्य अब उप सम्भागीय कार्यालय, रानीखेत में हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है।

इस अवसर पर विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए यह बड़ी गौरव की बात है कि उप सम्भागीय कार्यालय के सभी कार्य अब यही पर हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद व परिवहन मंत्री के अथक प्रयासों से यह कार्यालय आज पूर्णरूप से कार्य करने लगा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा यहं पर एआरटीओ कार्यालय खोलने की मांग की जा रही थी, जिसे आज पूर्ण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एआरटीओ कार्यालय के कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को अपने कार्य हेतु अल्मोड़ा जाना पड़ता था, जिससे लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि रानीखेत में एआरटीओ कार्यालय खुल जाने से आम जनता को इसका अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने विधायक, सांसद व परिवहन मंत्री का कार्यालय खुलने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन, पूर्व कैन्ट बोर्ड उपाध्यक्ष रानीखेत मोहन नेगी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी तथा गुरदेव सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रमोद चौधरी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments