HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : कालेज में कोविड केयर सेंटर बनाए जाने के विरोध...

बागेश्वर न्यूज : कालेज में कोविड केयर सेंटर बनाए जाने के विरोध में छात्रों का धरना, दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। कॉलेज में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर के खिलाफ छात्र गुस्से में हैं। आज कोविड केयर सेंटर के खिलाफ छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना देने का क्रम जारी रखा। छात्रों की मांग है कि कोविड केयर सेंटर को किसी अन्य स्थान पर बनाया जाए।

धरना स्थल पर आहूत सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि प्रशासन कोविड केयर सेंटर के लिए शीघ्र कोई दूसरी जगह का इंतजाम करे। उन्होंने साफ कहा कि कालेज के अंदर कोविड केयर सेंटर नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने अपना निर्णय नहीं बदला तो छात्र लंबे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि कालेज में सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं ऐसे में यहां कोविड चिकित्सालय बनाना किसी भी स्थिति में जायज नहीं ठहराया जा सकता। यह मुद्दा अभिभावकों के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है। छात्रों ने कहा कि नगर में कई ऐसे भवन हैं जहां कोविड केयर सेंटर बनाया जा सकता है लेकिन प्रशासन जानबूझ कर कालेज में ही सेंटर बनाने की जिद पर अड़ा है। सोमवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, लता जोशी, पंकज कुमार, अवंतिका पांडे, मेघा डसीला,सौरभ, योगेश जोशी, गणेश कुमार, कमलेश गढ़िया, रोहित भारती, आशीष आदि ने धरना दिया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments