HomeBreaking Newsबाजपुर न्यूज: किसान आंदोलन को लेकर बाजपुर के छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे,...

बाजपुर न्यूज: किसान आंदोलन को लेकर बाजपुर के छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बाजपुर। कालेज के छात्र-छात्राओं ने किसान आंदोलन के पक्ष में आज बाजपुर शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद भगत सिंह चौक पर धरना भी दिया। विद्यार्थियों के एक समूह मंडी समिति बाजपुर से रैली निकाल कर भगत सिंह चौक पहुंचा। जहां उन्होंन सांकेतिक धरना भी दिया। धरने के बाद उपरांत मंडी समिति बाजपुर में विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया। केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। किसान आंदोलन को लेकर बाजपुर के छात्रों व छात्राओं द्वारा मंडी समिति बाजपुर से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई। भगत सिंह चौक पर जहां छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राएं मंडी समिति पहुंचे और वहां भी जोरदार नारेबाजी की। छात्रों ने सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग जोर शोर से उठाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments