HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, आभार सीएम धामी

उत्तराखंड में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, आभार सीएम धामी

ADVERTISEMENTS

✒️ भाजपा की निकली बाइक रैली

✒️ सीएम का बताया ऐतिहासिक निर्णय, प्रतिभावानों को मिलेगा अवसर

बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नकल विरोध कानून बनने पर बागेश्वर व गरुड में बाइक रैली निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कहा कि नकल विरोधी कानून बनने से नकल माफ़िया बेनकाब होंगे। साथ ही प्रतिभावान बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान होंगे।

शनिवार को भाजयुमो द्वारा नगर मंडल बागेश्वर ने स्थानीय हनुमान मंदिर से पूरे बाजार में धन्यवाद बाइक रैली निकाली। जबकि गरुड में पँजास तिराहे से सीमार पुल तक विशाल बाइक रैली निकालकर नकल अध्यादेश की खूबियां बताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का यह ऐतिहासिक निर्णय है। नकल विरोधी कानून आने से सरकारी नौकरियों की भर्तियों में पारदर्शिता पहले से अधिक आएगी। जिले के आठ मंडलों पर यह रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा वर्ग बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गस्याल, नितिन जोशी, राहुल साह, मनोज ओली, भावेश पाठक, राजेंद्र दानू, उमेश गोस्वामी, राजकुमार मेहता, राजेद्र परिहार, हेमंत साह, शशांक कांडपाल, योगेश साह आदि उपस्थित थे।नकल अध्यादेश बनने युवाओं को लाभ मिलेगा। नकल कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकेगी। उधर गरुड मंडल में जिलामहामंत्री घनश्याम जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महेश ठाकुर, दीपक खुल्बे, अनिल जोशी, अभय नेगी, राजू नेगी, चंदू थायत, कैलाश खुल्बे, आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments