HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नगर में आवारा जानवर बने परेशानियों का सबब

Bageshwar: नगर में आवारा जानवर बने परेशानियों का सबब

ADVERTISEMENTS

  • व्यापारियों ने डीएम से लगाई छुटकारा दिलाने की गुहार
    सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

    नगर में आवारा जानवरों के आतंक से आमजन खासे परेशान है। नगर के प्रमुख मार्गों एवं पैदल रास्तों पर घूम रहे आवारा जानवरों से आये दिन राहगीर चुटैल हो रहे हैं। जिस से लोगों में प्रशासन के प्रति तीव्र आक्रोश व्याप्त है। आज नगर पालिका सभासद के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर नगर से आवारा जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

नगर पालिका सभासद धीरेंद्र परिहार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले शिष्टमंडल ने कहा कि नगर में लंबे समय से आवारा जानवरों का आतंक बना हुआ है। जिससे कई राहगीर उनके हमले से घायल हो चुके है। उन्होंने बताता की पिछले माह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल की माता को बगनाथ मंदिर के समीप एक सांड ने गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जबकि रविवार को जिला न्यायालय के एक वरिष्ठ सहायक को माल रोड़ के समीप गम्भीर रूप से घायल किया। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जानवर इतने हिंसक हो रहे है कि कभी भी कोई भीषण घटना घट सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी से अतिशीघ्र नगर से आवारा जानवरों को हटाए जाने की मांग की है। इस दौरान सभासद विक्की सुयाल, संजय चैधरी, राहुल साह, रविन्द्र मेहता, जीवन जोशी, योगेश जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments