HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : भाजपा सोशल मीडिया पदाधिकारियों की बैठक में संगठन...

हल्द्वानी न्यूज : भाजपा सोशल मीडिया पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। आज भाजपा कुमांऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा सोशल मीडिया पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों के सोशल मीडिया के कार्यो की चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने सोशल मीडिया से संबन्धित जानकारी के साथ-साथ दिशा निर्देशन देते हुए कहा कि आज का समय कोरोना ग्रस्त है जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने में सोशल मीडिया ही सबसे कारगर माध्यम है।

इस अवसर पर सोशल मीडिया के प्रदेश सह प्रभारी लक्ष्मण खाती ने सोशल मीडिया पदाधिकारीयों से कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग पार्टी व संगठन के हित हेतु किस प्रकार किया जाये उसकी जानकारी दी। बैठक में जिला संयोजक देवेन्द्र बिष्ट, सह संयोजक प्रवीण रावत, आनन्द रावल, कपिल अग्रहरि, संजय पाण्डे, कुन्दन भाकुनी, विक्रम अधिकारी समेत सोशल मीडिया के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments