HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: युवक को राह में रोककर धारदार हथियार से हमला

Bageshwar Breaking: युवक को राह में रोककर धारदार हथियार से हमला

ADVERTISEMENTS

— सिर में चोटें, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के सिर पर कई जख्म हैं। डाक्टर उपचार में जुट गए हैं। दिन दहाड़े हुई घटना की पुलिस जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक द्यांगण निवासी 31 वर्षीय युवक गौरव कठायत किसी काम के लिए डिग्री कालेज की तरफ गए थे। मुख्य गेट पर उन्हें कुछ युवकों ने रोक लिया। उनसे बहस हो गई और पीछे से कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनकी बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर गई। उनके सिर में किसी नुकीले हथियार से वार किया गया है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि वह जान बचा कर वहां से भाग आए। वह पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष भी थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश भी चल रही थी। सीसीटीवी में उनके साथ मारपीट करने वाले कैद हुए हैं। वह उपचार के बाद पुलिस को प्राथमिकी देंगे।

उन्होंने पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इधर, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने कहा कि अभी प्राथमिकी नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुट गई है। इधर, दिन में हुई घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है।

युवक की मौत, जबरदस्त हंगामा, अस्पताल में बेहताशा तोड़फोड़, 01 लाख से ज्यादा नुकसान

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments