HomeUttarakhandBageshwarवापस दिलाए चोरी और गुम हुए 3.50 लाख से ज्यादा कीमत के...

वापस दिलाए चोरी और गुम हुए 3.50 लाख से ज्यादा कीमत के मोबाइल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक ने 3.50 लाख से अधिक कीमत के चोरी किये गए 22 मोबाइलों को उनके वास्तविक लोगों को सौंप कर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई।

पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस टीम एवं साइबर सेल द्वारा गुम हुए 22 मोबाइल फोन को बरामद कर उन्हें वास्तविक मोबाइल धारकों को सौंपे। जिनकी कीमत लगभग 3.50 लाख बताई गई है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र शेखर घोड़के ने बताया कि जनपद पुलिस अपराधियो के खिलाफ लगातार कार्य कर रही है, जिसके लिए पुलिस टीम चौबीसों घण्टे काम कर रही है।

उन्होंने बताया की जनपद में लंबे समय से लोगो के मोबाइल या तो खो गए थे या किसी ने चोरी कर दिए थे। जिनमें से पुलिस व साइबर टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 22 कीमती मोबाईल बरामद किए गए। जिन्हें आज उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि अभी काफी मोबाइल चोरी होने के मामले लंबित हैं। जिन पर साइबर टीम कार्य कर रही है। उन्हें भी शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय साह, एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन, साइबर सेल प्रभारी निर्मला पटवाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments